व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

पालघर में वाढवण बंदर विरोधी आंदोलन को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, 30 अक्टूबर को कई मार्ग रहेंगे बंद

On: Friday, October 30, 2026 1:40 PM
---Advertisement---

प्रमुख समाचार: हिंद आवाज मीडिया नेटवर्क:

  • दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को वाणगाव पुलिस स्टेशन के अंतर्गत वरोर में प्रस्तावित वाढवण बंदर, कोरे एयरपोर्ट और एस्सार ए.आई.डी.सी. के विरोध में एक विशाल और निर्णायक आंदोलन आयोजित किया गया है.
  • इस विरोध प्रदर्शन में वाढवण बंदर संघर्ष समिति, ठाणे जिला मछुआरा समाज संघ, आदिवासी एकता परिषद, कष्टकारी संगठन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सहित जिले के कई राजनीतिक दल और स्थानीय नागरिक शामिल होंगे.
  • आंदोलनकारियों के मनोर, पालघर, बोईसर, तारापुर और डहाणु मार्ग से विभिन्न वाहनों द्वारा वरोर पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं.
  • जिला कलेक्टर, पालघर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को सुबह 06:00 बजे से शाम 18:00 बजे तक यातायात नियंत्रण के कड़े आदेश लागू किए गए हैं.
  • जड़-अवजड वाहनों के लिए पूर्णतः प्रतिबंधित मार्ग:
  • पालघर, बोईसर, तारापुर और वाणगाव शहर की ओर से वाणगाव नाका, चिंचणी, वरोर मार्ग होते हुए डहाणु और घोलवड की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के जड़ एवं भारी मालवाहक वाहन.
  • डहाणु की तरफ से सरकारी आंबा, वरोर और वाणगाव नाका के रास्ते पालघर, बोईसर तथा वाणगाव की तरफ आने-जाने वाले सभी भारी वाहन.
  • वाणगाव क्षेत्र से आसनगाव, चंडीगाव, वासगाव और सरकारी आंबा मार्ग के जरिए डहाणु तथा घोलवड की तरफ जाने वाले जड़ वाहन.
  • घोलवड और डहाणु शहर की तरफ से पारनाका, अपना बाजार (डहाणु बायपास), बाडा, पोखरण और सरकारी आंबा के रास्ते वाणगाव की ओर जाने वाले सभी भारी मालवाहक वाहन.

वैकल्पिक मार्ग (डाइवर्टेड रूट्स):

  • पालघर, बोईसर, तारापुर से घोलवड की ओर जाने का वैकल्पिक मार्ग:
    • तारापुर – चिंचणी बायपास मार्ग – बावडा – केतखाडी – वाणगाव पेट्रोल पंप – वाणगाव रेलवे ओवरब्रिज – सावटा हाथ – सरावली जकात नाका – डेहणे – खडखडा पुल – चरी – कोटबी – आशागड मार्ग होते हुए वाहन अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे.
  • घोलवड और डहाणु शहर से पालघर, बोईसर, तारापुर, वाणगाव की ओर आने का वैकल्पिक मार्ग:
    • पारनाका – अपना बाजार – सागरनाका – सरावली जकात नाका – सावटा हाथ – डेहणे – खडखडा पुल – वाणगाव रेलवे ओवरब्रिज – वाणगाव पेट्रोल पंप – केतखाडी – बावडा – तारापुर-चिंचणी बायपास मार्ग के जरिए वाहन अपने निर्धारित स्थानों की ओर जाएंगे.
    • इसके अलावा पारनाका, अपना बाजार, सागर नाका, सरावली जकात नाका, सावटा हाथ, आशागड, कोटबी, चरी, खडखडा पुल, वाणगाव रेलवे ओवरब्रिज, वाणगाव पेट्रोल पंप, केतखाडी, बावडा और तारापुर-चिंचणी बायपास का वैकल्पिक मार्ग भी उपयोग किया जा सकेगा.
      इन वाहनों को रहेगी पूरी छूट:
      इस प्रतिबंध से आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को पूरी तरह मुक्त रखा गया है, जिसमें शामिल हैं:
  • जीवनोपयोगी वस्तुएं ढोने वाले वाहन
  • पुलिस वाहन और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
  • एम्बुलेंस (रुग्णवाहिका)
  • आंदोलन से संबंधित अधिकृत वाहन
  • यात्री परिवहन करने वाली सभी प्रकार की बसें और अन्य अत्यावश्यक सेवाएं

कार्यालय का विवरण:

  • जारीकर्ता: पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पालघर (महाराष्ट्र पुलिस)
  • प्रेस नोट क्रमांक: ९३
  • दिनांक: २९/१०/२०२६

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---