पालघर/ मनोर संवाददाता
हिंद आवाज मीडिया नेटवर्क:
जिले में अवैध धंधों के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियानों के तहत पालघर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। दमन निर्मित अवैध शराब की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 9,81,088 रुपये मूल्य का मत्ता (मुद्देमाल) जप्त किया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी और धरपकड़
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक पालघर श्री यतिश देशमुख द्वारा जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कड़ाई से निपटने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को स्थानीय गुन्हे अन्वेषण शाखा (एलसीबी), पालघर का पुलिस दल मनोर पुलिस स्टेशन की सीमा में गश्त कर रहा था। इसी दौरान पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि मनोर-विक्रमगड रोड से एक पिकअप जीप (क्रमांक DD-01/AG/9308) के जरिए अवैध रूप से दमन निर्मित शराब की तस्करी की जा रही है।
सूचना मिलते ही एलसीबी के दल ने मनोर-विक्रमगड रोड स्थित जव्हार फाटा के पास तुरंत नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद उक्त संदिग्ध पिकअप जीप वहां आती हुई दिखाई दी।
आरोपी चालक गिरफ्तार, लाखों की शराब जप्त
पुलिस ने वाहन को रोककर जब चालक से उसका नाम-पत्ता पूछा, तो उसने अपनी पहचान मनोज परमेश्वर त्रिपाठी (आयु 48 वर्ष, निवासी- हाल मुकाम- युनीटी प्लाझा, ए विंग, कमरा नंबर 306, सर्किट हाउस, अयप्पा मंदिर के पास, सिलवासा) के रूप में बताई।
वाहन की तलाशी लेने पर उसके अंदर विभिन्न ब्रांडों के दमन निर्मित शराब के बक्से बरामद हुए, जिनकी कीमत 2,81,088 रुपये है। शराब और तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन समेत कुल 9,81,088/- रुपये का कुल मुददेमाल जप्त कर लिया गया है।
मामला दर्ज, आगे की जांच जारी
इस मामले में आरोपी चालक मनोज परमेश्वर त्रिपाठी को हिरासत में ले लिया गया है। उसके खिलाफ मनोर पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 336, 340 और महाराष्ट्र मद्यपान निषेध अधिनियम की धारा 65 (ई) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरे मामले की अग्रिम जांच मनोर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस निरीक्षक श्री रत्नदीप सालोखे कर रहे हैं।
सफल पुलिस टीम
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री यतिश देशमुख और अपर पुलिस अधीक्षक श्री विनायक नरळे के मार्गदर्शन में, स्थानीय गुन्हे अन्वेषण शाखा के प्रभारी अधिकारी पोनि/प्रदीप पाटील, पोउपनि/स्वप्नील सावंतदेसाई, पोहवा/486 संदीप सूर्यवंशी, पोहवा/937 संदीप सरदार, पोअं/206 वैभव जामदार, पोअं/1298 विशाल कडव, पोअं/296 बजरंग अमनवाड और पोअं/936 राहुल क्षत्रिय की टीम द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ की गई है।




