
दिनांक: 17 जून 2026
श्री मेवाड़ मित्र मंडल, पालघर (मुंबई) द्वारा आयोजित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की 486वीं जयंती का पावन पर्व अत्यंत उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। सरकारी हॉस्पिटल के सामने स्थित ‘श्री महाराणा प्रताप सर्कल’ पर आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की एकजुटता देखने को मिली।
[मुख्य अतिथि एवं सहयोगी गण]
- अध्यक्ष: श्री शंकर लाल सुथार जी
- मार्गदर्शक: श्री शांतिलाल सुथार जी, श्री दिनेश प्रजापति जी
- प्रमुख सहयोगी: श्री प्रेम सिंह जी, श्री राहुल सिंह जी, श्री लक्ष्मण सिंह राजपूत जी
विशेष सहयोग: करणी सेना अध्यक्ष श्री भवानी सिंह जी राजपूत एवं उनकी टीम
सहभागी संगठन: बजरंग दल (पालघर प्रखंड) एवं बजरंग दल (अमरोली प्रखंड)
हम उन सभी बड़े भाइयों, युवाओं और पालघर के समस्त निवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने अपनी उपस्थिति और सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाया।








