व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

पालघर पुलिस का ‘सुपर ऑपरेशन’; 16 वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर अपराधी गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुँचा ‘बैनर्जी’

On: Thursday, May 14, 2026 9:50 AM
---Advertisement---

पालघर: अपराधियों के लिए पालघर अब सुरक्षित पनाहगाह नहीं रहा। पालघर जिला पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कानून के हाथ लंबे होते हैं। बोईसर से चोरी हुई एक अदद मोटर साइकिल की जांच शुरू हुई तो पुलिस के हाथ एक ऐसे शातिर ‘मछली’ लगी, जिसने मुंबई से लेकर ठाणे तक आतंक मचा रखा था। स्थानीय अपराध शाखा (LCB) ने जाल बिछाकर शातिर चोर प्रदीप बैनर्जी को दबोच लिया है, जिसके खाते में चोरी और लूट के दर्जनों मामले दर्ज हैं।

वारदात का शिकार हुआ था आम आदमी
मामला 24 अप्रैल 2026 का है, जब बोईसर के मयंक यादव की स्प्लेंडर प्लस (MH-48/BY-4191) रेलवे ब्रिज के पास से गायब हो गई। चोर ने बड़ी सफाई से दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया था। बोईसर पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन अपराधी का सुराग मिलना मुश्किल था।
LCB का ‘डिजिटल प्रहार’ और गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए LCB की टीम को मैदान में उतारा। टीम ने दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और तकनीकी सर्विलांस का सहारा लिया। आखिरकार, पुलिस की पैनी नजर बोईसर के यादव नगर में छिपे प्रदीप सोमनाथ बैनर्जी (48) पर जाकर रुकी। जब पुलिस ने उसे घेरा, तो उसके पास बचने का कोई रास्ता नहीं था। कड़ी पूछताछ में उसने न केवल बाइक चोरी कबूल की, बल्कि अपने काले कारनामों की पूरी फेहरिस्त खोल दी।
मुंबई से ठाणे तक फैला था ‘बैनर्जी’ का जाल
पकड़ा गया आरोपी कोई मामूली उचक्का नहीं है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला यह शातिर अपराधी ठाणे, मीरा-भायंदर और मुंबई जैसे बड़े शहरों में 16 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। इसके पास से चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई है और अब पुलिस यह पता लगा रही है कि इसके गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं।
इन ‘वर्दीधारियों’ ने गाड़ा सफलता का झंडा
इस शानदार कामयाबी के पीछे पुलिस अधीक्षक यतिश देशमुख, अपर पुलिस अधीक्षक विनायक नरले के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक प्रदीप पाटिल, एपीआई योगेश शिंदे, पीएसआई गोरखनाथ राठौड़ और पालघर एलसीबी के जांबाज सिपाहियों की कड़ी मेहनत है।

ब्यूरो रिपोर्ट: हिंद आवाज मीडिया (सच्चाई, जो सुनाई दे)

,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---