मनोर (पालघर): 12 मई 2026 को मनोर स्थित ‘बिरसायत भवन’ में शिवध्येय एकेडमी द्वारा पुलिस भर्ती और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विभागीय पुलिस अधिकारी माननीय श्री विकास नायक साहब उपस्थित थे। साथ ही विशिष्ट अतिथियों में मनोर पुलिस स्टेशन के प्रभारी IPS कुमार सुशांत, भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश सचिव एवं बिरसायत महाराष्ट्र के संस्थापक अध्यक्ष श्री संतोषजी जनाठे, उपाध्यक्ष दामोदर कासट और स्वामी श्री भारतानंद सरस्वतीजी महाराज ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इन सफल विद्यार्थियों का हुआ सम्मान
एकेडमी की ओर से अपनी कड़ी मेहनत से सफलता का परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं का विशेष सत्कार किया गया, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं:
- साक्षी पाटिल, स्नेहा जाधव, तनुजा हाडल।
- सचिन म्हसकर, नितेश जाधव, शैलेंद्र गोवारी।
- आकाश भोईर, शुभम तुबंडा, दत्ता पानेरा और राहुल माली।
इस अवसर पर शिवध्येय एकेडमी के श्री दिग्विजय कुमावत सर, किरकीरा सर, प्रकाश जैन, संतोष शेवडे, श्रीमती सचिंताताई जनाठे, कुणाल बरफ सहित सफल विद्यार्थियों के अभिभावक और ‘आदिवासी एकता मित्र मंडल’ के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। - मार्गदर्शन और आभार
कार्यक्रम के दौरान श्री विकास नायक साहब ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। श्री संतोष जनाठे ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी और सफल विद्यार्थियों ने भी अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री कुमावत सर द्वारा किया गया, जबकि श्री साई केदार सर ने उपस्थित सभी जनों का आभार व्यक्त किया। अंत में श्री सुनील किरकीरा सर द्वारा ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ समारोह का सफलतापूर्वक समापन हुआ।







