व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

MIDC के खुले ईटीपी चेंबरों को लेकर सचिन पिंपळे ने अभियंता को सौंपा ज्ञापन |

On: Saturday, January 24, 2026 11:48 AM
---Advertisement---

पालघर/बोईसर।
जिले के बोईसर औद्योगिक क्षेत्र स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास महामंडल (MIDC) परिसर में गंदे पानी के शोधन संयंत्र (ईटीपी) के कई चेंबर लंबे समय से खुले पड़े हैं, जिससे नागरिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। इस संबंध में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के पालघर विधानसभा उपतालुका अध्यक्ष सचिन पिंपळे ने जलनिस्सारण विभाग के उप अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल सुरक्षा ढक्कन लगाने की मांग की है।

सचिन पिंपळे ने मनसे कार्यकर्ता तन्मय संखे के साथ उप अभियंता से मुलाकात कर बताया कि खुले ईटीपी चेंबर राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों, औद्योगिक श्रमिकों तथा आसपास विचरण करने वाले मवेशियों के लिए अत्यंत घातक साबित हो सकते हैं। विशेष रूप से रात्रि के समय अंधेरे में इन चेंबरों में गिरने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में इन्हीं खुले चेंबरों में गिरने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है। इसके बावजूद अब तक स्थायी सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, जो विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। मनसे ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में इस कारण कोई दुर्घटना होती है, तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

मनसे पदाधिकारियों ने मांग की है कि ईटीपी चेंबरों पर तत्काल मजबूत, सुरक्षित और टिकाऊ ढक्कन लगाए जाएं, साथ ही नियमित निरीक्षण और रखरखाव की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

इस अवसर पर मनसे पालघर विधानसभा उपतालुका अध्यक्ष सचिन पिंपळे, मनसे कार्यकर्ता तन्मय संखे सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • बोईसर से पराग यादव की रिपोर्ट

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---