Maharashtra: महाराष्ट्र चुनाव ख़त्म हो गया है, लेकिन महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश अधिवेशन के पहले दिन भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए विधायक रवींद्र चव्हाण को प्रदेश भाजपा का कार्याध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। वहीं दूसरी तरफ अध्यक्ष के पद पर चंद्रशेखर बावनकुले अगला पूर्णकालिक अध्यक्ष चुने जाने तक अपने ही पद पर बने रहेंगे।
Maharashtra: भाजपा पूरे देश में चला रही सदस्यता अभियान
वहीं दूसरी तरफ हाल के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को फडणवीस मंत्रिमंडल में राजस्व मंत्री की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। वहीं देखा जाए तो महाराष्ट्र सहित पूरे देश में संगठन चुनाव एवं सदस्यता अभियान भी चल रहा है। अब तक चंद्रशेखर बावनकुले पर सरकार एवं संगठन, दोनों की जिम्मेदारियां रही हैं।
यहां तक कि उनके ही नेतृत्व में प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव में रिकार्ड 132 सीटें हासिल की हैं। माना जा रहा है अब उनके सरकार में शामिल हो जाने के बाद संगठन की जिम्मेदारियां हल्की करने के उद्देश्य से उनके साथ एक कार्याध्यक्ष की नियुक्ति की गई है।
Maharashtra: रवींद्र चव्हाण निभा रहें हैं मुख्य जिम्मेदारी
केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इस नियुक्ति की घोषणा शिर्डी में चल रहे भाजपा के प्रदेश अधिवेशन के पहले दिन की गई है। महाराष्ट्र भाजपा में पहली बार इस प्रकार कोई कार्याध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रवींद्र चव्हाण अब तक संगठन पर्व के प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहे थे। अर्थात प्रदेश में चल रहे संगठन चुनावों की जिम्मेदारियां देख रहे थे। चव्हाण को कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया था।
शिर्डी में रविवार को प्रदेश अधिवेशन के दूसरे दिन संगठन चुनावों के साथ-साथ अगले कुछ महीनों में होने जा रहे स्थानीय निकाय चुनावों की रणनीति भी तय की जाएगी। इस अधिवेशन का समापन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भाषण से होगा।
Maharashtra: महासचिव विनोद तावड़े ने रवींद्र चव्हाण को दी बधाई
भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने रवींद्र चव्हाण को बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि विधायक श्री को हार्दिक बधाई। भारतीय जनता पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में रवींद्र चव्हाण की नियुक्ति पर शुभकामनाएँ। महाराष्ट्र में पार्टी संगठन को और मजबूत करने में सफलता के लिए रवींद्र चव्हाण को धन्यवाद..!
Leave a Reply