
हिंदू एकता और धर्म जागरण का केंद्र बनेगा यह आश्रम: संतों और गणमान्यों की गरिमामयी उपस्थिति में ऐतिहासिक आयोजन
बोईसर (पालघर): रविवार, 21 जून 2026 को बोईसर के गणेश नगर में धर्म और आध्यात्मिकता का एक नया अध्याय लिखा गया। भारत भक्ति मंडल द्वारा संचालित ‘भारत भक्ति आश्रम’ का लोकार्पण और ‘माता बगलामुखी मंदिर’ का भूमिपूजन समारोह अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
स्वामी भारतानंद सरस्वतीजी महाराज की दूरदर्शी संकल्पना से साकार हुआ यह आश्रम हिंदू एकता, सांस्कृतिक संरक्षण और धर्म जागरण के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा। इस ऐतिहासिक पहल को स्थानीय स्तर पर एक बड़े सामाजिक और धार्मिक मील के पत्थर के रूप में देखा जा रहा है।
संतों का पावन सानिध्य और मार्गदर्शन
कार्यक्रम में आध्यात्मिक जगत के दिग्गजों का विशेष आशीर्वाद प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथियों के रूप में पधारे:
- प.पू. श्री रामायणाचार्य विश्वनाथ महाराज वारींगे (प्रदेश संगठन मंत्री, अखिल भारतीय संत समिति)
प.पू. श्री शिवरुपानंद स्वामी महाराज (सहमंत्री, अखिल भारतीय संत समिति, कोकण प्रांत) ह.भ.प. प्रदिपजी पाटील महाराज
इन सभी संतों ने अपने आशीर्वचनों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को धर्म के मार्ग पर चलने और एकता बनाए रखने का संदेश दिया। संस्था के उपाध्यक्ष एवं भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश चिटनिस श्री संतोषजी जनाठे ने पधारे हुए सभी साधु-संतों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति
इस सुवर्ण क्षण के साक्षी बनने के लिए बोईसर और पालघर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से प्रबुद्धजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
रविजी रहाळकर, शिवसेना के वरिष्ठ नेता केतनदादा पाटील, प्रभाकरजी राऊळ, संजयजी पाटील, अशोकजी वडे, निलम संखे, विश्व हिंदू परिषद् के चंदन सिंग, कुमार नाकशेट, सुशिल शहा, मुकेश दुबे, विक्रम धोडी, जितेंद्र (पप्पु) संखे, भावेश मोरे, अतुल देसाई और ॲड. विवेकानंदजी आवाड सम्मिलित थे।
सफल आयोजन का समापन
कार्यक्रम का अत्यंत प्रभावशाली संचालन श्री आशिष संखे द्वारा किया गया। अंत में, संस्था की सचिव ॲड. शितलताई भोसले ने उपस्थित सभी गणमान्य नागरिकों, संतों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की गरिमापूर्ण सांगता की।
भारत भक्ति मंडल, बोईसर।







