व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

पालघर पुलिस को मिली 45 नई गाड़ियों की सौगात; पालकमंत्री गणेश नाईक ने किया उद्घाटन

On: Friday, May 1, 2026 11:18 PM
---Advertisement---

पालघर: जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पालघर पुलिस के काफिले में 45 नई गाड़ियाँ शामिल की गई हैं। महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर पालघर जिले के पालकमंत्री श्री गणेश नाईक ने कोळगांव पुलिस परेड मैदान में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर पुलिस विभाग को सौंपा।
अब पुलिस की पहुँच जिले के दुर्गम और ग्रामीण इलाकों तक और भी आसान हो जाएगी।
कौन-कौन सी गाड़ियाँ शामिल हुईं?
पुलिस विभाग को ये वाहन पुलिस महानिदेशक कार्यालय और जिला नियोजन समिति के माध्यम से मिले हैं। इनमें शहर और ग्रामीण रास्तों के हिसाब से अलग-अलग तरह की गाड़ियाँ मंगवाई गई हैं:

महिंद्रा बोलेरो (नियो): 27
SML बसें: 8
महिंद्रा स्कॉर्पियो क्लासिक:4
टोयोटा इनोवा: 2
फोर्स क्रूजर: 2
बड़ी बस:1
विंगर: 1

आम जनता को क्या होगा फायदा?
पालघर जिले का विस्तार काफी बड़ा है। बढ़ती आबादी और दूर-दराज के इलाकों को देखते हुए पुलिस को अक्सर मौके पर पहुँचने में समय लगता था। इन नई और आधुनिक गाड़ियों के आने से पुलिस अब किसी भी इमरजेंसी या आपातकालीन स्थिति में तुरंत घटनास्थल पर पहुँच सकेगी।
पालकमंत्री ने विश्वास जताया कि इन नए संसाधनों से पुलिस की कार्यशैली में और अधिक तेजी आएगी, जिससे आम नागरिकों को बेहतर सुरक्षा और समय पर मदद मिल सकेगी।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---