
बोईसर (पालघर): पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता का उत्साह अब महाराष्ट्र के पालघर जिले में भी देखा जा रहा है। अन्य राज्यों में मिली इस ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य में बोईसर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जश्न मनाया।
मंडल अध्यक्ष महेंद्र भोने के नेतृत्व में ओसवाल नाका स्थित जिजाऊ माता चौक पर आयोजित इस विजय उत्सव में भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी साझा की। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अन्य राज्यों में पार्टी की बढ़ती शक्ति का सम्मान करना और स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊँचा करना था।
इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सूची:
अशोक वडे (पालघर जिला महामंत्री)
प्रशांत संखे (पालघर जिला उपाध्यक्ष)
अंकुर राऊत (पालघर जिला उपाध्यक्ष)
सत्यप्रकाश सिंह (पालघर जिला सचिव)
विवेक वडे (भाजपा पदाधिकारी)
महेंद्र भोने (बोईसर मंडल अध्यक्ष)
मनिष सिंह (मंडल महासचिव)
आर बी सिंह (उत्तर भारतीय मोर्चा जिला अध्यक्ष)
आनंद धोडी (भाजपा नेता एवं सरावली ग्राम पंचायत सरपंच)
सालोनी वडे (भाजपा महिला पदाधिकारी)
तुसार साबु (पूर्व व्यापार मंडल जिला महासचिव)
सभी पदाधिकारियों ने इस जीत को राष्ट्रवाद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों की सफलता बताया।
रिपोर्टर: पराग यादव







