व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

डहाणू के समुद्र तट पर 16 मीटर लंबी मृत व्हेल मिली, वन विभाग ने नमूने लेकर समुद्र किनारे ही दफनाया

On: Wednesday, November 11, 2026 11:00 PM
---Advertisement---

पालघर जिले के डहाणू समुद्र तट पर करीब 16 मीटर लंबी एक विशाल व्हेल मछली मृत अवस्था में मिलने से इलाके में हलचल मच गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसके नमूने एकत्र किए और बाद में उसे समुद्र किनारे ही दफना दिया।

जानकारी के अनुसार, रविवार 8 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे डहाणू वन विभाग के क्षेत्र में चिखला खाड़ी पुल के पास यह व्हेल मृत अवस्था में मिली। अनुमान है कि इसकी उम्र करीब 25 वर्ष और वजन लगभग 20 टन था। व्हेल समुद्र तट पर पीठ के बल पड़ी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि रात के दौरान तेज ज्वार के कारण यह समुद्र से बहकर किनारे आ गई होगी।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही पुलिस विभाग, आपदा प्रबंधन दल, तटरक्षक विभाग, टीटीसी रेस्क्यू टीम, वन्यजीव मित्रों और स्थानीय नागरिकों ने भी सहयोग किया।

व्हेल का आकार काफी बड़ा होने और आसपास पानी मौजूद होने के कारण उसे दफनाने का काम कुछ समय तक रुका रहा। इसके बाद दोपहर करीब 5 बजे जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई शुरू की गई। रात करीब 8:30 बजे गड्ढा तैयार होने के बाद मशीन की सहायता से व्हेल को उसमें दफना दिया गया।

वन विभाग के अनुसार, व्हेल की मृत्यु का वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

वन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि समुद्र तट पर कोई मृत या घायल समुद्री जीव दिखाई देने पर उसे छुएं नहीं और तुरंत वन विभाग की टोल फ्री हेल्पलाइन 1926 पर सूचना दें।

स्थान: डहाणू, जिला पालघर।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---