व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, विराट का नाम जोड़ने पर फैंस हुए नाराज

On: Friday, February 28, 2025 5:00 PM
---Advertisement---

Preity Zinta: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा हाल ही में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने भारत को लेकर एक ट्वीट किया, जिस पर एक यूजर ने कमेंट किया और उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। इस पर प्रीति जिंटा ने करारा जवाब दिया, जिससे मामला तूल पकड़ने लगा।

Preity Zinta: यूजर के ट्रोल पर प्रीति का करारा जवाब

एक यूजर ने ट्वीट किया कि “लाहौर फिल्म के लिए संघी को खुश करती जिंटा।” इस पर प्रीति जिंटा ने करारा जवाब देते हुए लिखा, “जो अपनी शकल दिखाने के लायक नहीं है और विराट कोहली की फोटो इस्तेमाल कर रहा है.. उसे कमेंट करने का कोई हक नहीं है।”
दरअसल, उस यूजर ने अपनी प्रोफाइल फोटो में पहले विराट कोहली की तस्वीर लगाई थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर एक कुत्ते की तस्वीर कर दी। इसी वजह से प्रीति जिंटा ने अपने जवाब में विराट का नाम लिया था।

Preity Zinta: विराट कोहली का नाम जोड़ने पर भड़के फैंस

प्रीति जिंटा के इस ट्वीट के बाद कई विराट कोहली फैंस भड़क गए और उन्होंने सवाल उठाए कि आखिर अभिनेत्री ने इस मामले में विराट का नाम क्यों जोड़ा। एक फैन ने लिखा, “प्रीति जी, आपने इस ट्वीट में विराट को क्यों जोड़ा?”

Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने दी सफाई

अभिनेत्री ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि वह विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रोलर पहले विराट कोहली की तस्वीर अपनी प्रोफाइल में लगाकर ट्रोल कर रहा था, इसलिए उन्होंने उसकी पहचान को उजागर करने के लिए ऐसा लिखा।

Preity Zinta: मामला और बढ़ा

इस पूरे विवाद के बीच कुछ और यूजर्स ने भी इस बहस में कूदते हुए प्रीति जिंटा को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने ट्वीट किया, “शर्म आनी चाहिए, विराट की प्रोफाइल फोटो कहां लगाई है उसने? औकात में रहो, ज्यादा हो रहा है अब।अब यह मामला सोशल मीडिया पर और बढ़ता नजर आ रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---