व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

Palghar Murder Case: 14 साल से फरार आरोपी यूपी से गिरफ्तार, बदली पहचान फिर भी धरा गया!

On: Wednesday, January 29, 2025 10:22 AM
Palghar Murder Case
---Advertisement---

Palghar Murder Case: 28 जनवरी महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की मदद से उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है जिसने वर्ष 2011 में अपनी पत्नी की कथित रूप से हत्या कर दी थी। आप सभी को बता दें कि, आरोपी 14 वर्षों से फरार था।पालघर पुलिस ने उत्तर प्रदेश एसटीएफ की मदद से 14 साल से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जावेद जब्बार सैय्यद (46) को 25 जनवरी को यूपी के उन्नाव जिले से पकड़ा गया।

Palghar Murder Case: पत्नी की हत्या कर हुआ था फरार

मीरा भयंदर-वसई विरार (एमबीवीवी) के सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) मदन बल्लाल ने  इस मामले को लेकर बताया कि रिहाना (35) ने सैय्यद से दूसरी शादी की थी और रिहाना की पहली शादी से तीन बच्चे (एक बेटा एवं दो बेटियां) उसके साथ रहते थे। उन्होंने बताया कि रिहाना और सैय्यद महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा इलाके में साथ रहते थे।

सैय्यद ने 2011 में अपनी दूसरी पत्नी रिहाना (35) की हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार, रिहाना की पहली शादी से तीन बच्चे उसके साथ रहते थे, जबकि एक बेटा अलग रहता था। आरोपी को यह पसंद नहीं था कि रिहाना का बेटा अक्सर घर आता था, जिससे पति-पत्नी में झगड़े होते थे।

Palghar Murder Case: पत्थर से की थी निर्मम हत्या

22 मई 2011 को रिहाना का बेटा अपनी मां और भाई-बहनों से मिलने आया था। इस पर सैय्यद नाराज हो गया। 24 मई की रात आरोपी ने रिहाना के सिर पर भारी पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। नालासोपारा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2025-01-28-at-10.32.49-AM-683x1024.jpeg

Palghar Murder Case: बदली पहचान, पर पुलिस की नजर से नहीं बच सका

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि आरोपी ने अपनी पहचान छिपाकर उन्नाव में रहना शुरू कर दिया था। पुलिस ने लखनऊ एसटीएफ की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। 25 जनवरी को गिरफ्तारी के बाद लखनऊ की अदालत से आरोपी का ट्रांजिट रिमांड लिया गया और उसे महाराष्ट्र लाया गया।

Palghar Murder Case: न्याय की ओर एक कदम

14 साल तक फरार रहने के बावजूद, पुलिस की सतर्कता और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अब इस हत्याकांड के न्याय की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---