Baghpat 80 Devotees Injured: बागपत में निर्वाण महोत्सव के दौरान ढहा मंच, 80से ज्यादा श्रद्धालु घायल, राहत-बचाव का कार्य तेज़!

Baghpat 80 Devotees Injured: उत्तर प्रदेश के बागपत से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मंगलवार  यानी कि आज की सुबह भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मान स्तम्भ परिसर में लकड़ी से बना पैड अचानक से ढह गया।आप सभी को बता दें कि,  इससे 80 से अधिक श्रद्धालु नीचे दबने से जख्मी हो गए हैं। इस हादसे के बाद वहां मौके पर ही भगदड़ मच गई। साथ ही भगदड़ को कंट्रोल कर रहे 7 पुलिसकर्मी भी इसमें गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

आप सभी को बता दें कि, बड़ौत शहर कोतवाली क्षेत्र के गांधी रोड पर यह दर्दनाक हादसा हुआ है।इस घटना के बाद सभी घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। डीएम अस्मिता लाल और एसपी अर्पित विजयवर्गीय अस्पतालों में पहुंचकर घायलों की जानकारी ले रहे हैं।

Baghpat 80 Devotees Injured: मंच टूटने से 80 से अधिक लोग घायल

जानकारी के अनुसार, श्री दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के मैदान पर बनाए गए मान स्तंभ का मंच टूटने से 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं। आज निर्वाण महोत्सव के तहत यहां धार्मिक कार्यक्रम होना था, यहां 65 फीट ऊंचा मंच बनाया गया था। इसकी सीढ़ियां टूट गईं। इससे वहां बना इससे 80 से ज्यादा श्रद्धालु नीचे दब गए और भगदड़ मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बचाव कार्य जारी है। मौके पर पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी मौजूद हैं।

Baghpat 80 Devotees Injured: सीएम योगी ने राहत कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बागपत जिले की घटना का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

Baghpat 80 Devotees Injured: कैसे ढहा मचान ?

चश्मदीदों के मुताबिक, आयोजकों ने इसके लिए 65 ऊंचा लकड़ी का मंच बनाया था। ऊपर भगवान की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा रखी थी। श्रद्धालु भगवान तक पहुंचने के लिए मचाननुमा सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे। इसी दौरान वजन बढ़ने के चलते पूरा मचान भरभराकर नीचे गिर गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। मचान के नीचे दबे लोग मदद के लिए चीखने लगे। बाकी लोग जान बचाने के लिए यहां वहां भागने लगे। यह मंजर बेहद दर्दनाक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *