व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

MP Weather News: मध्य प्रदेश ने फिर बदली अपनी करवट, कई जिलों में बनी हुई है बारिश और ओलावृष्टि की आशंका 

On: Sunday, January 12, 2025 2:56 PM
MP Weather News
---Advertisement---

MP Weather News: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। वहीं दूसरी तरफ एमपी के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की आशंका बनी हुई है। इसके अलावा कोहरे की चादर के कारण सूर्य बिल्कुल नहीं दिखाई देखा है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में तापमान एक बार फिर लुढ़क गया है। मौसम में आए बदलाव से किसानों के माथे पर चिंता की लकीर आ गई है।

आप सभी को बता दें कि, मध्य प्रदेश में एक बार फिर ठंड अपना असर दिखाने वाली है। देखा जाए तो एमपी के कई जिलों का तापमान काफी नीचे लुढ़क गया है। मौसम विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई जा रही है। इनमें नर्मदा पुरम, टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, विदिशा, हरदा, रायसेन, नरसिंहपुर, पन्ना और सागर जिले शामिल हैं। इन जिलों में हल्की बारिश या ओलावृष्टि की आशंका बनी हुई है। मध्य प्रदेश में एक बार फिर कई जिलों में तापमान नीचे आ गया है। यह भी आशंका जताई जा रही है कि एक-दो दिनों तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

MP Weather News: मौसम की मार किसान हुए परेशान

आप सभी को बता दें कि, उज्जैन जिले के किस हाकम सिंह ने बताया कि, अगर जिले में हल्की बारिश होती है तो फसलों पर कोई नुकसान नहीं होगा, लेकिन यदि मध्य प्रदेश में कहीं भी ओलावृष्टि होती है तो फिर फसलों पर काफी नुकसान देखने को मिल सकता है। वर्तमान में मध्य प्रदेश में गेहूं और चने की फसल सबसे ज्यादा बोई गई है। इसके अतिरिक्त ओलावृष्टि के दौरान सब्जियों पर भी नुकसान होता है।

MP Weather News: अधिकांश जिले में तापमान का हुआ गिरावट

मध्य प्रदेश के अधिकांश जिलों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास है। कुछ जिलों का तापमान 9 डिग्री तक पहुंचा है, जबकि कई जिलों का तापमान 60 डिग्री के आसपास देखने को मिला है। इस प्रकार यदि औसत तापमान की बात की जाए तो मध्य प्रदेश में न्यूनतम औसत तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास देखने को मिला है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---