व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

MADHYA PRADESH: फर्जी कंपनी से 18 महीने में पैसा डबल का झांसा, दो दोस्तों ने ठगे 20 करोड़

On: Tuesday, January 7, 2025 11:28 AM
MADHYA PRADESH
---Advertisement---

MADHYA PRADESH: मध्य प्रदेश के 12 जिलों में पैसा डबल करने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी मंदसौर जिले के रहने वाले हैं। इन लोगों ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के 12 जिलों में लोगों को 18 महीन में पैसा डबल करने का लालच दिया और दो साल तक ठगी की। अब इनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। परेशान लोग थाने का चक्कर लगा रहे हैं तो बदमाश पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

मध्य प्रदेश के 12 जिलों में पैसा डबल करने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी मंदसौर जिले के रहने वाले हैं। इन लोगों ने मध्य प्रदेश और राजस्थान के 12 जिलों में लोगों को 18 महीन में पैसा डबल करने का लालच दिया और दो साल तक ठगी की। अब इनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। परेशान लोग थाने का चक्कर लगा रहे हैं तो बदमाश पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

MADHYA PRADESH: बदमाशों की कहानी

बदमाशों की कहानी भी दिलचस्प है। पहले मंदसौर शहर में थाने से आधा किलोमीटर दुर क्रोलिक मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड, उसके बाद बन्नी एफएक्स नाम से फर्जी कंपनी बनाई। रही-सही कसर उदयपुर में ‘बिगबुल’ कंपनी बनाकर पूरी कर दी और चेन बनाकर नए सदस्य लगातार जोड़े। कुछ माह निवेश पर सस्ता प्लॉट व फिक्स रिटर्न (निश्चित राशि) देकर लोगों को झांसे में लिया। मल्हारगढ़ के अजय और उसके साथी पिपलियामंडी के आदित्य पिता पालीवाल ने इस ठगी को अंजाम दिया।

MADHYA PRADESH: कहां कहां बिछाया था जाल ?

मंदसौर जिले के ही 200 से ज्यादा लोगों से धोखाधड़ी की गई। इनके अलावा नीमच, रतलाम, इंदौर, धार, प्रतापगढ़, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ समेत 12 जिलों में इन्होंने जाल बिछाया। नया सदस्य बनाने पर हर पुराने मेंबर को ये 3 फीसदी तक कमीशन देते थे। निवेश की शुरुआती राशि 1 लाख रुपए होती थी। अधिकतम तो 5 से 10 लाख तक भी हो जाता था। फिलहाल जिले के ही नारायणगढ़ निवासी फरियादी विनय कुमठ ने यशोधर्मन नगर थाना पुलिस को शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरु कर दी है। 

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---