Palghar: पालघर जिले के दहानू में राजनीतिक हलकों से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिसे सुनकर और जानकर सभी लोग काफी हैरान हैं। शिव सेना शिंदे गुट के पदाधिकारी अशोक धोडी पिछले आठ दिनों से लापता हैं। उनका अभी तक कोई पता नहीं चला है वहीं दूसरी तरफ पुलिस उन्हों खोजने और तलाश करने की पूरी कोशिश कर रही है लेकिन कोई पता नहीं चला है। अशोक धोड़ी के अचानक गायब हो जाने से स्थानीय लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।
वहीं पुलिस पूरी मशकत कर रही है उनकी तलाशी में अगर आपको नहीं पता है कि अशोक धोडी कौन है तो आपको बता दें कि, धोडी शिव सेना शिंदे गुट के पदाधिकारी हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव में दहानू विधानसभा क्षेत्र के समन्वयक के रूप में काम किया।
Palghar: परिवार ने थाने में दर्ज कराई शिकायत
वे पिछले 8 दिनों से लापता हैं। परिजनों को संदेह है कि धोडी का अपहरण कर लिया गया है। 20 जनवरी को, अशोक धोडी ने अपनी पत्नी को फोन किया और उसे बताया कि वह दहानू से घर आ रहा है। इसके बाद उसका फोन अचानक बंद हो गया। इसके बाद से धोडी किसी के संपर्क में नहीं हैं। वे कार समेत लापता हो गये हैं।
धोडी के इस तरह अचानक गायब हो जाने के बाद उसके परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं इस मामले को लेकर धोडी के परिवार का आरोप है कि पुलिस ठीक से जांच नहीं कर रही है।

परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि वे आठ दिन से थाने के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके अलावा धोड़ी परिवार यह भी आशंका जता रहा है कि अशोक धोड़ी का अपहरण कर उसे गुजरात ले जाया गया है।
Palghar: धोडी की कार का शीशा मिलने की जानकारी
पुलिस ने जब धोडी को ढूंढने की कोशिश की तो डोंगरी के पास धोडी की कार का शीशा मिलने की जानकारी सामने आई है। इसलिए इसकी अलग-अलग तरह से व्याख्या की जा रही है। इस घटना को लेकर अशोक धोड़ी की पत्नी ने भी अपनी बात रखी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन 20 तारीख को अशोक धोडी ने फोन किया।
मुझे फोन पर बताया गया कि मैं घर आ रहा हूं। लेकिन उसके बाद फोन नहीं आया। अब उसका फोन बंद है। मुझे यकीन है कि मेरे पति का अपहरण कर लिया गया है। धोडी की पत्नी ने कहा है कि मेरा विनम्र अनुरोध है कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। अशोक धोडी लगातार महाराष्ट्र-गुजरात सीमा मुद्दे को आगे बढ़ाते रहते थे, क्या उनके अपहरण के पीछे ये राजनीतिक कारण नहीं है? पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है।