Mumbai: रेप और बलात्कार एक ऐसा शब्द जिसे सुन हर लड़की के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। बलात्कार जो की आज की तारिक में आपको हर 1 घंटे बाद सुनने को मिलेगा की आज यहाँ इस लड़की के साथ बलात्कार हुआ ,तो वहां उस लड़की के साथ अब एक ऐसी ही वारदात सामने आयी है जिसमे मुंबई में 20 साल की एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है। इसका आरोप एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर पर लगा है। मुंबई पुलिस ने जानकारी दी है कि ऑटो-रिक्शा चालक के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। ये घटना मुंबई के वनराई पुलिस स्टेशन की हद में हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
आखिर क्या है पूरा मामला ?
मुंबई पुलिस में डीसीपी स्मिता पाटिल ने बताया है कि मुंबई पुलिस ने ऑटो-रिक्शा चालक के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। डीसीपी के मुताबिक, ऑटो ड्राइवर ने वसई इलाके में 20 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और फिर उसे मुंबई के राम मंदिर इलाके में बेहोशी की हालत में छोड़ दिया।
पीड़िता ने सुनाई अपनी दर्दनाक कहानी
जानकारी के मुताबिक, पहले लड़की के दिए बयान के आधार पर FIR दर्ज हुई। इसके बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की के प्राइवेट पार्ट से सर्जिकल ब्लेड और कुछ पत्थर के टुकड़े मिले हैं। पहले लड़की ने दावा किया था कि उसके माता पिता नहीं है लेकिन लड़की का यह बयान भी झूठा था। पुलिस की टीम ने लड़की के माता-पिता का भी बयान दर्ज किया है और आगे जांच चल रही है।यह मामला मुंबई के राम मंदिर स्टेशन का है, जहां पीड़िता आधी रात को रोते-बिलखते मिली। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी वनराई पुलिस को दी और पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंच कर पीड़िता से बात की। इस दौरान पीड़िता ने जो कुछ भी बताया उसे सुनकर सभी की रूह कांप गई।
पुलिस की हो रही छानबीन
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता लड़की लगातार बयान बदल रही है। प्राथमिक रूप से मिली जानकारी के मुताबिक, एक 20 साल की लड़की है और उसने कथित तौर पर एक अज्ञात ऑटो ड्राइवर पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। लड़की मुंबई के राम मंदिर इलाके में रोती हुई मिली जिसके बाद पुलिस को इस मामले की जानकारी दी गई। हालांकि, लड़की के लगातार बदलते हुए बयानों को देखते हुए फिलहाल पुलिस की टीम इस मामले में छानबीन कर रही हैमुंबई पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर FIR दर्ज करके आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पुलिस को यह मामला कुछ अजीब लग रहा है। पीड़िता बार-बार अपना बयान बदल रही है। ऐसे में पुलिस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश में लगी है
इतनी दरिंदगी से ऑटो ड्राइवर ने किया ये घिनोना काम
सूत्रों की मानें तो ऑटो ड्राइवर ने पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में सर्जरी ब्लेड और छोटे-छोटे कंकड़ भी भर दिए। इस दरिंदगी के बाद ऑटो ड्राइवर ने पीड़िता को राम मंदिर स्टेशन रोड पर छोड़ा और मौके से फरार हो गया।