पालघर, 10 अगस्त — मानवा कल्याणकारी फाउंडेशन की विशेष बैठक आज दोपहर पालघर के राष्ट्रीय राजमार्ग मुंबई–अहमदाबाद टेन नाका के समीप ताजइन होटल में संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मदन सिंह, राष्ट्रीय महासचिव श्री चुन्नू श्रीवास्तव, राष्ट्रीय कार्यकारी उपाध्यक्ष चैलेंज जैसवार उर्फ (सुनील भाई), तथा मुस्लिम कम्युनिटी महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष कफील उर्फ (पप्पू खान) सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान विंग मुस्लिम कम्युनिटी में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई—
महाराष्ट्र राज्य अध्यक्ष: लाल मोहम्मद शेख
पालघर जिला सचिव: सुहेल शेख
जिला संगठन मंत्री: शादाब शेख
जिला कोषाध्यक्ष: हनून खान
जिला सह-कोषाध्यक्ष: शहाबुद्दीन खान
जिला समन्वयक: फिरोज शेख
तालुका स्तर पर शाहिद अंसारी, मोहम्मद अली हसन राइन, तहेसीन शेख और आकिब बेग को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। जिला स्टाफ में मेहताब खान को शामिल किया गया। वहीं, उत्तराखंड राज्य अध्यक्ष पद पर मुस्तकीम अहमद की नियुक्ति की गई।
बेसिक
पालघर जिला सचिव: देवव्रत दीक्षित उर्फ (मनीष दीक्षित)
जिला कोषाध्यक्ष: राजमणि उपाध्याय (पंडित)
इसके अलावा, विभिन्न पदों पर श्री श्यामलाल पुरोहित, अरविंद सिंह उर्फ (बबलू), बिन्नू लाल वर्मा, रविंद्र चै, चेत नारायण सिंह, आशीष गोंड़, आदर्श गोंड़, मधुबन गोंड़, बबन भाई, अंगद कुम्हार और किशन भाई को शामिल किया गया।
कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए श्री सागर विश्वकर्मा ने 500 से अधिक वृक्षारोपण हेतु आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की और फाउंडेशन को मजबूत एवं व्यापक बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने इस अवसर पर संगठन के सामाजिक कार्यों को गति देने, पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने और जनकल्याण के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प दोहराया।