व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

जव्हार में अवैध दारू के खिलाफ स्थानीय अपराध शाखे की बड़ी कार्रवाई — ₹7 लाख का माल जब्त |

On: Sunday, October 19, 2025 8:30 PM
---Advertisement---

पालघर जिले में अवैध धंधों के उन्मूलन के लिए पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख के निर्देशानुसार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में स्थानीय अपराध शाखा, पालघर की टीम ने जव्हार में छापा मारकर लगभग ₹7 लाख मूल्य की अवैध दारू जब्त की और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।

गुरुवार, 16 अक्टूबर की रात गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने जिव्हाळा होटल (जव्हार) के पास जाल बिछाया और एक टेम्पो (MH-01-EM-9626) को रोककर तलाशी ली। उसमें दमण निर्मित ₹2.01 लाख की अवैध दारू पाई गई। चालक गोपाल हीरा सिंह (उम्र 35, निवासी राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया। टेम्पो और दारू मिलाकर कुल ₹7,00,001 का माल जब्त किया गया।

इस प्रकरण में जव्हार पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम 1949 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक सोनवणे कर रहे हैं।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यतीश देशमुख, अपर अधीक्षक विनायक नरळे के मार्गदर्शन में, निरीक्षक प्रदीप पाटील के नेतृत्व में सहायक निरीक्षक अनिल व्हटकर, पो.ह. भगवान आव्हाड और पो.अं.म. विशाल लोहार (स्थानीय अपराध शाखा, पालघर) ने की।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---