डहाणू विधानसभा क्षेत्र में शिवसेना का जनाधार लगातार मजबूत हो रहा है। सोमवार, 27 अक्टूबर को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के सैकड़ों सर्वदलीय कार्यकर्ताओं ने शिवसेना में प्रवेश कर पार्टी को नई ताकत दी।
यह सामूहिक प्रवेश कार्यक्रम पालघर जिल्हा प्रमुख कुंदन संखे की उपस्थिति में शासकीय बांधकाम विभाग, डहाणू में संपन्न हुआ। संखे ने कहा कि “नगर परिषद से लेकर पंचायत समिति तक शिवसेना का भगवा झंडा लहराना हमारा लक्ष्य है। प्रत्येक कार्यकर्ता जनता तक पार्टी की योजनाएं पहुँचाने में सक्रिय रहे।”
सहसंपर्क प्रमुख केदार काळे ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को स्थानीय स्तर पर जनता का विश्वास जीतने के लिए कार्यरत रहना चाहिए।
इस अवसर पर युवासेना जिलाध्यक्ष साईराज पाटील, समीर सागर, राजू माछी, सुनील इभाड, हेमंत धर्ममेहेर, डॉ. आदित्य अहिरे, रमेश पाटील, रूपजी कोल, कल्पेश भावर, मिलिंद मावळे सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नागरिकों के असंतोष और सर्वदलीय कार्यकर्ताओं के बढ़ते प्रवेश से शिवसेना का जनाधार व्यापक रूप से मजबूत हुआ है। यह परिवर्तन आगामी स्थानीय चुनावों में पार्टी के लिए निर्णायक भूमिका निभा सकता है।







