व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

डहाणू में दिनदहाड़े स्कूटी चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच |

On: Thursday, October 9, 2025 11:52 AM
---Advertisement---

पालघर। डहाणू शहर में दिन के उजाले में स्कूटी चोरी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। डहाणू निवासी गौरव राजेंद्र मर्दे (25) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि 5 अक्टूबर को दोपहर 1 बजे से शाम 3:40 बजे के बीच आयडियल बुक स्टॉल के सामने मेन रोड किनारे खड़ी उनकी TVS Ntorq 150 (MH-48/CP-1303) अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया।

शिकायत के अनुसार, स्कूटी पार्क करते समय गौरव ने डीक्की से सामान निकालते हुए गलती से चाबी अंदर ही छोड़ दी थी। इसी मौके का फायदा उठाकर चोर ने काले और आसमानी रंग की स्कूटी चोरी कर ली।

डहाणू पुलिस ने इस प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और चोर की तलाश तेज करने के निर्देश दिए हैं।

नागरिकों से पुलिस ने अपील की है कि संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई देने पर तुरंत सूचना दें, साथ ही वाहन पार्क करते समय चाबी और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

यह घटना न केवल वाहन सुरक्षा के प्रति जागरूकता की आवश्यकता दर्शाती है, बल्कि शहरी क्षेत्रों में दिनदहाड़े बढ़ती चोरी की वारदातों पर चिंता भी व्यक्त करती है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---