व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

दापचरी चेकपोस्ट के पास कार दुर्घटना — चार लोग घायल

On: Thursday, October 9, 2025 12:45 PM
---Advertisement---

पालघर। मुंबई–अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर दापचरी चेकपोस्ट के सामने बुधवार सुबह एक कार हादसा हुआ। इस दुर्घटना में कार चालक समेत चार यात्री घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज धुंदलवाड़ी स्थित वेदांत अस्पताल में किया जा रहा है। इस मामले की आगे की जांच कासा पुलिस कर रही है।

चारोटी ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर की सुबह करीब 10:00 बजे एमएच 01 ईआर 5735 नंबर की कार मुंबई से गुजरात की ओर जा रही थी। बताया जाता है कि दापचरी क्षेत्र में छोटे वाहनों के लिए सिमेंट के बैरिकेड ज़िगज़ैग पद्धति से लगाए गए हैं, जिसके चलते चालक परेश शाह (निवासी मुंबई) का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार को काफी नुकसान हुआ।

घटना के बाद हाईवे पेट्रोलिंग टीम तुरंत मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सौभाग्य से सभी को मामूली चोटें आईं और कोई जनहानि नहीं हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को किनारे हटाकर यातायात फिर से सुचारू कर दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---