पालघर | दिनांक: 2 अगस्त 2025
अहमदाबाद-मुंबई राष्ट्रीय महामार्ग पर वसई के चिंचोटी से लेकर फाउंटेन होटल, घोड़बंदर तक का मार्ग आज एक बार फिर भारी ट्रैफिक जाम से जूझ रहा है। लगातार खराब सड़कें, अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था और बार-बार लगने वाले ट्रैफिक जाम से जनता त्रस्त हो चुकी है।
इस गंभीर समस्या को लेकर भूमिपुत्र संघटना ने आज दोपहर 3:00 बजे एक पदयात्रा का आह्वान किया है।
👉 पदयात्रा का उद्देश्य:
बार-बार होने वाले ट्रैफिक जाम पर स्थायी समाधान की मांग
प्रशासन की लापरवाही पर अंकुश और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए ठोस उपाय
स्थानीय लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाया जाए
भूमिपुत्र संघटना के पदाधिकारियों ने कहा कि आम नागरिक, व्यापारी वर्ग, स्कूल जाने वाले विद्यार्थी और आपातकालीन सेवाएं इस मार्ग पर घंटों तक फंसी रहती हैं। यह स्थिति केवल असुविधाजनक ही नहीं, बल्कि खतरनाक भी है।