व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

Maharashtra: महाराष्ट्र मंत्रालय में युवक ने आत्महत्या की कोशिश की, सुरक्षा जाल ने बचाई जान, पुलिस ने हिरासत में लिया

On: Wednesday, February 26, 2025 1:36 PM
---Advertisement---

Mah arashtra: महाराष्ट्र के मंत्रालय में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया जब एक युवक ने आत्महत्या की कोशिश की। युवक ने मंत्रालय की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी, लेकिन सुरक्षा के लिए लगाए गए जाल की वजह से उसकी जान बच गई। मंत्रालय में मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Maharashtra: 45-50 साल के युवक ने लगाए नारे

युवक की उम्र करीब 45-50 साल बताई जा रही है। छलांग लगाने से पहले उसने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए। मंत्रालय में अचानक हुए इस घटनाक्रम से अफरा-तफरी मच गई। युवक राजस्व विभाग में काम करता था और बताया जा रहा है कि उसे किसी कारणवश न्याय नहीं मिल रहा था, जिससे वह निराश था।

Maharashtra: युवक ने पत्र में बताई आत्महत्या की वजह

मिली जानकारी के अनुसार, युवक ने आत्महत्या से पहले एक पत्र भी लिखा था जिसमें उसने कहा कि “जगह खाली है, राजस्व विभाग बंद है”। वह अपने काम को लेकर परेशान था और इस कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया और प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

Maharashtra: पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

युवक के छलांग लगाने के बाद भी उसने सुरक्षा जाल से बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया। सुरक्षाकर्मियों ने मंत्रालय की रेलिंग से नीचे उतरकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और उसे हिरासत में ले लिया।

Maharashtra: मंत्रालय में आत्महत्या के प्रयासों में वृद्धि

यह कोई पहली घटना नहीं है जब मंत्रालय में किसी व्यक्ति ने आत्महत्या का प्रयास किया हो। हाल के दिनों में ऐसी घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है। इसी कारण मंत्रालय में एक सुरक्षात्मक जाल लगाया गया था, जिसने युवक की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।

Maharashtra: सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

हालांकि, इस घटना के बाद मंत्रालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। कड़ी सुरक्षा के बावजूद युवक चौथी मंजिल तक कैसे पहुंचा और आत्महत्या की कोशिश कैसे कर सका, इस पर जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---