व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

Maharashtra: 35 सप्ताह की गर्भवती महिला के भ्रूण में विकसित हुआ दूसरा भ्रूण, मामले को देख डॉक्टर हुए हैरान…

On: Thursday, January 30, 2025 10:10 AM
---Advertisement---

Maharashtra: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां की एक 32 वर्षीय गर्भवती महिला में एक बेहद दुर्लभ और चौंकाने वाली स्थिति का पता चला है, जिसे देखकर और सुनकर डॉक्टर भी हैरान हो गए हैं। ऐसा मामला देखने और सुनने को बहुत कम मिलता है।

बता दें कि, यह घटना ऐसा है जहां ‘भ्रूण के अंदर भ्रूण’ मिला है। यह एक अत्यंत अनोखी स्थिति है, जिसमें एक विकृत भ्रूण दूसरे भ्रूण के अंदर स्थित होता है। यह मामला पूरी दुनिया में बेहद दुर्लभ है और सिर्फ कुछ ही मामलों में इसका पता चला है।

Maharashtra: 35 सप्ताह की गर्भवती महिला के साथ हुआ कुछ अजीब

आप सभी को बता दें कि, 35 सप्ताह की गर्भवती महिला कुछ दिन पहले अपनी नियमित जांच के लिए बुलढाणा जिला महिला अस्पताल गई, वहां उसका अल्ट्रासाउंड हुआ उस रिपोर्ट को देखकर सभी डॉक्टर एक दम से हैरान हो गए हैं।

अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ। प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि यह एक ऐसा मामला है जिसे मेडिकल जगत में ‘भ्रूण में भ्रूण’ के नाम से जाना जाता है और यह स्थिति केवल एक लाख में से एक या फिर पांच लाख में से एक मामले में पाई जाती है।

Maharashtra: मामले को देख डॉ. अग्रवाल ने कहा

डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह दुनिया के सबसे दुर्लभ मामलों में से एक है और अब तक पूरे विश्व में केवल 200 मामलों का ही पता चला है। इनमें से भारत में भी कुछ मामलों की पहचान की गई है, जिनकी संख्या 10 से 15 के बीच है। डॉ. अग्रवाल ने कहा, “इस मामले में सामान्य भ्रूण के पेट में एक और भ्रूण जैसी संरचना दिखी, जिसे देख कर मैं चौंक गया। यह बिल्कुल असामान्य था।”

Maharashtra: स्थिति बेहद असामान्य

‘भ्रूण में भ्रूण’ (Fetus in Fetu) एक दुर्लभ चिकित्सा स्थिति है, जिसमें गर्भ के अंदर एक भ्रूण, दूसरे भ्रूण के शरीर के अंदर विकसित हो जाता है। यह स्थिति बेहद असामान्य होती है और चिकित्सा जगत में इसे एक जटिल विकृति माना जाता है।

हाल ही में, डॉक्टरों ने एक महिला के गर्भ में इस स्थिति का पता लगाया, जहां भ्रूण के अंदर एक और भ्रूण मौजूद था। इस स्थिति की पुष्टि करने के लिए कई विशेषज्ञों से सलाह ली गई। रेडियोलॉजिस्ट डॉ। श्रुति थोरात ने भी इस दुर्लभ घटना की पुष्टि की।

अस्पताल के अधिकारियों के अनुसार, महिला को सुरक्षित प्रसव और आगे के इलाज के लिए छत्रपति संभाजीनगर स्थित एक चिकित्सा केंद्र में रेफर किया गया है। यह मामला चिकित्सा जगत के लिए शोध का विषय बन सकता है, क्योंकि ‘भ्रूण में भ्रूण’ की घटनाएं लाखों में एक होती हैं। ऐसे मामलों में आमतौर पर सर्जरी कर भ्रूण को हटाया जाता है, ताकि किसी भी प्रकार की जटिलता से बचा जा सके। डॉक्टरों की टीम इस दुर्लभ स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है और महिला को हरसंभव चिकित्सा सहायता दी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---