व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

जनहित में सूचना: पालघर जिले में गैस की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर ध्यान न दें

On: Monday, March 16, 2026 3:48 PM
---Advertisement---

पालघर: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मध्य पूर्व एशिया, अमेरिका और यूरोपीय देशों में चल रही युद्ध जैसी स्थितियों के बीच पालघर जिला प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में एलपीजी गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है।
प्रमुख बिंदु और निर्देश:

  • पर्याप्त स्टॉक: जिले में रसोई गैस (LPG) का पर्याप्त कोटा उपलब्ध है। नागरिक गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और न ही किसी तरह की ‘पैनिक बुकिंग’ करें।
  • अफवाहों से बचें: युद्ध की स्थिति के कारण गैस की किल्लत होने संबंधी किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें। आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।
  • नियमों का पालन: घरेलू उपयोग के लिए मिलने वाले सिलेंडर का उपयोग केवल घर के कार्यों के लिए ही करना अनिवार्य है। यदि कोई घरेलू सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक (Commercial) या अनधिकृत कार्यों के लिए करता पाया गया, तो उस व्यक्ति या संस्थान पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
  • समय पर डिलीवरी: प्रशासन ने सभी गैस वितरकों को आदेश दिए हैं कि बुकिंग के बाद तय समय सीमा के भीतर ग्राहकों को सिलेंडर की होम डिलीवरी सुनिश्चित की जाए।

    सहायता के लिए संपर्क करें (तालुका हेल्पलाइन)

    यदि आपको गैस सिलेंडर की आपूर्ति या बुकिंग में कोई समस्या आती है, तो आप अपने तालुका के संबंधित अधिकारी से सीधे संपर्क कर सकते हैं:
    तालुका संपर्क अधिकारी मोबाइल नंबर
    पालघर श्री तानाजी शिंदे 9689892457
    वसई श्रीम. तनिषा सारंग 8390499332
    डहाणू श्रीम. प्रणाली बेंडसे 9890594528
    वाडा श्री अतुल सूर्यवंशी 9673626429
    जव्हार श्री धीरज भालेराव 8237100828
    विक्रमगढ़ श्री उपेंद्र देशमुख 9307024253
    तलासरी श्री निशांत शिडाम 8805930279
    मोखाडा श्री गौतम भोगे 9765592314 “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।”सीमा महल्ले
    प्र. जिला आपूर्ति अधिकारी, पालघर

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---