व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

कु. आदिनाथ वावरे के संघर्ष को मिली सफलताकासा गांव में लगने वाली ईसाई मिशनरी बैठकें बंद!!!

On: Wednesday, February 4, 2026 7:32 PM
---Advertisement---

दिनांक: 03/02/2026
पिछले कई वर्षों से डहाणू तालुका के कासा गांव के कुछ स्थानों पर आदिवासी समाज के बीच ईसाई मिशनरी के अंतर्गत ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार तथा बैठकों का आयोजन किया जा रहा था। गांव के एक युवा कु. आदिनाथ वावरे (महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, उप-तालुका प्रमुख) ने इस विषय में आगे बढ़कर आदिवासी समाज में हो रहे इस धार्मिक प्रचार के विरुद्ध आवाज उठाई।

उनका कहना है कि ये सभाएं अथवा बैठकें गांववासियों की किसी भी प्रकार की अनुमति के बिना आयोजित की जा रही थीं, इसलिए ये बैठकें अवैध हैं।

इन बैठकों में गांव तथा अन्य गांवों के गरीब, अशिक्षित आदिवासी लोगों को बीमारी के इलाज का आश्वासन तथा विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर, भ्रम फैलाकर ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था। इससे कहीं न कहीं आदिवासी संस्कृति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था और गांववासियों की धार्मिक व सांस्कृतिक भावनाएं आहत हुई थीं।

ईसाई सभाओं को बंद करने के लिए अगस्त 2025 में ग्राम पंचायत कासा की ग्रामसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था। प्रस्ताव पारित होने के बावजूद ये बैठकें लगातार जारी थीं।

अंततः कु. आदिनाथ वावरे ने स्वयं पहल करते हुए अनेक ग्रामीणों के हस्ताक्षर लेकर एक आवेदन दिनांक 21/01/2026 को कासा पुलिस थाने में प्रस्तुत किया। अंत में पुलिस प्रशासन ने गांव में कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका को देखते हुए ईसाई बैठकों पर ताला लगाकर उन्हें बंद कर दिया।

पराग यादव की रिपोर्ट

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---