तलासरी (पालघर) – कैप्टन विनायक गोरे (आदिवासी) शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, तलासरी में “मध्य उद्योग-संरेखित एवं नवयुगीन अल्पकालीन व्यवसाय पाठ्यक्रम” का शुभारंभ विधायक कॉ. विनोद निकोले के हस्ते संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि श्री किशोर चौधरी (प्लांट हेड, टीम इंडिया लिमिटेड), श्री सुभाष डोल्हारे, श्री अजित नार्वेकर तथा अन्य मान्यवर उपस्थित थे।
प्राचार्या श्रीमती सायली अशोक पाटील ने बताया कि यह पाठ्यक्रम उद्योग क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया गया है, जिससे ग्रामीण और आदिवासी युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
जिला व्यवसाय शिक्षा अधिकारी श्री महेशकुमार सिडाम ने कहा कि शासन और उद्योग क्षेत्र के सहयोग से यह पहल युवाओं को आत्मनिर्भर बनाएगी।
विधायक कॉ. निकोले ने कहा, “आज के युग में केवल सैद्धांतिक नहीं, बल्कि व्यावहारिक और उद्योग-आधारित कौशल शिक्षा जरूरी है।”
इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
इस पहल से तलासरी व आसपास के युवाओं के लिए कौशल आधारित शिक्षा और रोजगार के नए द्वार खुलने की उम्मीद जताई गई।







