महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुणे में एक बस के अंदर 26 वर्षीय महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।
Mahrashtra: लातूर में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
लातूर जिले के निलंगा तहसील स्थित हलगारा गांव में बुधवार दोपहर एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस अधिकारी विट्ठल दुरपड़े के अनुसार, आरोपी करीम इमाम मुवा (28 वर्ष) ने बच्ची को दुकान से सुपारी लाने के लिए कहा, लेकिन दुकान बंद होने के कारण बच्ची जब पैसे लौटाने उसके घर पहुंची, तो उसने दुष्कर्म किया।
पुलिस ने आरोपी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।
Mahrashtra: पुणे बस रेप मामला: हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार
पुणे के स्वारगेट बस अड्डे में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की एक बस के अंदर 26 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार का मामला सामने आया था। इस घटना के आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे (37 वर्ष) को शुक्रवार को शिरूर तहसील से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस रिमांड में भेजा गया आरोपी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को शनिवार को पुणे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 12 मार्च तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।
Mahrashtra: आरोपी पर पहले से दर्ज हैं कई मामले
दत्तात्रेय गाडे के खिलाफ पुणे और पास के अहिल्यानगर जिले में चोरी, डकैती और चेन झपटमारी के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह 2019 से एक मामले में जमानत पर बाहर था।
गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चलाया बड़ा अभियान
- आरोपी को पकड़ने के लिए 13 पुलिस दल गठित किए गए थे।
- तलाशी अभियान में श्वान दस्तों और ड्रोन की मदद ली गई।
- आरोपी के बारे में जानकारी देने वाले को 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
आखिरकार, पुलिस ने गुरुवार को पुणे जिले की शिरूर तहसील में स्थित गन्ने के खेतों से उसे गिरफ्तार कर लिया।
Leave a Reply