व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

Delhi Assembly Elections Result 2025: दिल्ली में 27 साल बाद बीजेपी की जीत, AAP को करना पड़ा करारी हार का सामना

On: Saturday, February 8, 2025 5:00 PM
---Advertisement---

Delhi Assembly Elections Result 2025: आखिरकार दिल्ली में BJP की दमदार एंट्री हो चुकी है। देखा जाए तो कहीं ना कहीं दिल्ली में 27 साल का वनवास समाप्त करते हुए भाजपा ने भगवा झंडा लहरा दिया है। इस जीत के बाद देखने में ऐसा लग रहा है कि, दिल्ली वालों ने आम आदमी पार्टी (AAP) को ऐसे नकारा कि पार्टी के नंबर-1 नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal), नंबर-2 नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia), सौरभ भारद्वाज तक चुनाव हार गए।

दिल्ली में भाजपा को मिली प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने कहा कि विकास और सुशासन की जीत हुई। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हम दिल्ली के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। यह गारंटी है। दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल ने हार स्वीकार कर ली है। केजरीवाल ने कहा हम हार स्वीकार करते हैं। 

Delhi Assembly Elections Result 2025: कई कद्दावर नेताओं ने चखा हार का स्वाद

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में भाजपा ने आप के कई महारथियों धूल चटा दी है। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, अवध ओझा सहित कद्दावर नेता हार गए। हालांकि कालकाजी सीट पर लगातार पिछड़ने के बाद भी आतिशी चुनाव जीत गई और इसी के साथ दिल्ली का पहला रुझान भाजपा के पक्ष में गया था। जिसके बाद भाजपा ने लगातार अपनी बढ़त बनाई रखी।

अभी तक रुझान की बात करें तो भाजपा 48 सीटों पर आगे चल रही है। इसमें कई सीटों पर भाजपा चुनाव जीत चुकी है। वहीं आप 22 सीटों पर आगे चल रही है या चुनाव जीत चुकी है। दिल्ली के रुझानों पर भाजपा खेमे में खुशी की लहर है। शाम 7।30 बजे पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

Delhi Assembly Elections Result 2025: प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को हराया

नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल भी हार गए हैं। केजरीवाल 3182 वोटों के अंतर से प्रवेश वर्मा से चुनाव हार गए। जंगपुरा में मनीष सिसोदिया हार गए हैं। दिल्ली में कुल विधानसभा सीटें 70 हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 36 है। ज्‍यादातर एग्जिट पोल में भाजपा को आप पर बढ़त दिखाई गई है। जो अब सही साबित होती नजर आ रही है। 

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---