
यह सूचित किया जाता है कि श्री चुन्नू श्रीवास्तव (बोर्डस्ट, पालघर) को “हिंद आवाज मीडिया” से तत्काल प्रभाव से निष्कासित (Expelled) कर दिया गया है।
उनके द्वारा की गई संस्था-विरोधी गतिविधियों, अनुशासनहीन व्यवहार एवं संदिग्ध कार्यों के कारण यह निर्णय लिया गया है। अब उनका “हिंद आवाज मीडिया” से किसी भी प्रकार का कोई संबंध नहीं है।
अतः सभी आमजन, संस्थाएं एवं संबंधित विभागों को सूचित किया जाता है कि:
- श्री चुन्नू श्रीवास्तव अब हिंद आवाज मीडिया के प्रतिनिधि नहीं हैं।
- यदि वे संस्था के नाम, Logo, ID Card या किसी भी प्रकार की पहचान का उपयोग करते हैं, तो वह अवैध और दंडनीय अपराध माना जाएगा।
- उनके साथ किसी भी प्रकार के लेन-देन, समझौते या कार्य के लिए संस्था जिम्मेदार नहीं होगी।
- इस प्रकार के किसी भी दुरुपयोग पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई (FIR) दर्ज कराई जाएगी।
यह सूचना जनहित में जारी की जा रही है।
आदेशानुसार
हिंद आवाज मीडिया






