व्हाटअप्प ग्रुप ज्वाइन करने के लिए यहाँ क्लिक करे 👉
---Advertisement---

Padma Shri Award 2025: महाराष्ट्र की इन 5 शख्सियतों को मिलेगा पद्मभूषण और पद्मश्री सम्मान, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दी शुभकामनाएं।

On: Monday, January 27, 2025 12:00 PM
---Advertisement---

Padma Shri Award 2025: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 2025 के लिए देश के सर्वोच्च सम्मान पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. इस साल कुल 139 लोगों को यह सम्मान मिलेगा. इनमें 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री शामिल हैं. महाराष्ट्र की पांच हस्तियों को भी पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. इनमें तीन को पद्म भूषण और दो लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा. इनमें दो लोगों को ये पुरस्कार मरणोपरांत दिया जाएगा.

ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान, उद्योग, चिकित्सा, साहित्य, शिक्षा, खेल और सिविल सेवा जैसे कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं. देश के सर्वोच्च सम्मान पाने वालों में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी, वरिष्ठ गायक पंकज उधास और शेखर कपूर को पद्म भूषण से सम्मानित करने का ऐलान किया गया है.

Padma Shri Award 2025: इन दो लोगों को मिलेगा पद्मश्री!

जबकि मराठी लेखक मारुति भुजंगराव चितमपल्ली और होम्योपैथी के माध्यम से लाखों जरूरतमंद लोगों की सेवा करने वाले डॉ विलास डांगरे को पद्मश्री देने की घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पद्म पुरस्कार पाने वालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “मैं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी और वरिष्ठ गायक पंकज उधास को सलाम करता हूं.”

Padma Shri Award 2025: CM ने दी बधाई !

उन्होंने कहा, “मुझे विशेष रूप से खुशी है कि हमने हाल ही में अशोक मामा को महाराष्ट्र भूषण से सम्मानित किया और आज उन्हें पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की गई. उनको हार्दिक बधाई. मारुति चितमपल्ली, जिन्हें हम वन ऋषि कहते हैं, ने पशु, पक्षी, वृक्ष और पुष्प से जो साहित्य रचा है, वह अद्वितीय है, उन्होंने पहला पक्षीघर बनाया. 18 भाषाओं के ज्ञाता चितमपल्ली ने 21 से अधिक पुस्तकें लिखीं, इस विश्वास के साथ कि प्रकृति एक जीवित प्राणी है.”

सीएम ने कहा, “उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए जो कार्य किया है वह बहुत बड़ा है. यद्यपि वे सोलापुर से हैं, लेकिन उनका कार्य क्षेत्र विदर्भ है. होम्योपैथी के माध्यम से लाखों जरूरतमंद लोगों को डॉ विलास डांगरे द्वारा दी जा रही सेवा अद्वितीय है. विशेषकर हाल ही में अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद, उन्होंने कभी भी इन्हें अपनी समाज सेवा में बाधा नहीं बनने दिया. नागपुर-विदर्भ के इन दोनों रत्नों के लिए यह एक अनूठा सम्मान है. मैं उन्हें बधाई देता हूं और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं देता हूं.”

Join WhatsApp

Join Now

---Advertisement---